 |
खोड़हा का स्वागत करते कांके सरना समिति के सदस्यगण। |
Kanke (Ranchi): सरना समिति कांके क्षेत्र की ओर से मंगलवार को सरहुल पर्व के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के युवक युवतियां ढोल, नगाड़े और मांदर की थाप पर थिरकते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इसमें राजहंस क्लब सेमर टोली सरना समिति का खोड़हा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सेमर टोली का खोड़हा गाजे- बाजे के साथ महादेव उरांव, फागू गाड़ी, अरविंद, चांगो गाड़ी, रामेश्वर मुंडा, मंजू गाड़ी के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजे धजे खोड़हा सरहुल के गीत- गाते और नृत्य करते कांके सरना मैदान पहुंचे। वहां सरना समिति अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, मुखिया संघ झारखंड के अध्यक्ष सोमा उरांव, राजेंद्र मुंडा राजन, बिनोद सांगा, कैलाश टोप्पो, मुकेश मुंडा ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद मुंडा टोली सुकुरहुटू, चूड़ी टोला, नगड़ी, कदमा, बुकरु, हुसीर, अरसंडे, पतरा टोली, प्रेम नगर, रोल, मुरूम सहित दर्जनों गांवों के खोड़हा नाचते गाते पूरी प्रसन्नता के साथ इसमें शामिल हुए। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके पहले महादेव पहान ने सरना स्थल पर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। रंगुवा मुर्गे की बलि दी गई। पहान ने आशीर्वाद के रूप में सभी को सरई फूल दिया। देर रात तक कार्यक्रम चला।
कांके सरना मैदान में नाचते सेमर टोली के खोड़हा में शामिल लोग
Kanke: A grand Sarhul procession was taken out in Kanke
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.