 |
सम्मान समरोह में डॉ. नरेश प्रसाद सिंह, डॉ. शंभु प्रसाद सिंह। |
Kanke (Ranchi) : शारदा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह सचिव डॉ. नरेश प्रसाद सिंह को आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े, एससी और एसटी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए किए गए विशिष्ट कार्य एवं योगदान के लिए शुक्रवार को कांके जनरल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ब्लॉक चौक कांके में सम्मानित किया गया। राधिका एंड एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट अरसंडे कांके के संस्थापक डॉ. शंभु प्रसाद सिंह और ट्रस्टी डॉ. कुमारी आभा द्वारा ट्रस्ट के स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। डॉ. शंभु प्रसाद सिंह ने डॉ. नरेश प्रसाद सिंह के शारदा ग्रुप द्वारा वर्ष 2003 से निरंतर जारी सामाजिक उत्थान के कार्य जिनमें सूखाग्रस्त और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जल संरक्षण, बंजर भूमि सुधार, जैविक खेती को बढ़ावा सहित विभिन्न राज्यों में किए गए कार्यों की सराहना की। कहा कि नालंदा इस्लामपुर से निकल कर इन्होंने मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर डॉक्टर नरेश प्रसाद सिंह की पत्नी ममता सिंह, ट्रस्ट के सचिव सत्येंद्र कुमार, डॉ नरेश यादव, डॉ बीके राय, महेश सिंह, रेखा सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Managing Director of Sharda Group was honored
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.