GA4-314340326 मुस्लिम आतंकवाद देश के लिए खतरा: रामकुमार पाहन

मुस्लिम आतंकवाद देश के लिए खतरा: रामकुमार पाहन

 

आक्रोश मार्च निकालते भाजपा कार्यकर्ता
Angara(ranchi) पहलगाम की घटना को लेकर बुधवार को भाजपा रांची जिला ग्रामीण के तत्वाधान में  कार्यकर्ताओं ने गोंदलीपोखर में अपने अपने हाथों में मशाल लेकर आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च गोंदली पोखर पेट्रोल पंप से शहीद निर्मल महतो चौक तक निकाला गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि मुस्लिम आतंकवाद देश के लिए  खतरा है। इसका सफाया जरूरी है। हिंदुओं को एकजुट होना होगा। अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा थे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रभुदयाल बड़ाइक, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, कमलेश राम, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, बिनोद चौधरी, डॉ रिझू नायक, रामनाथ महतो, नरेश साहू, अजय महतो, संतोष महतो, शिबू मुंडा, सिकंदर अंसारी, सचिन केसरी, सुप्रेश महतो, मुल्लू महतो आदि शामिल हुए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم