 |
1501 मीटर पीले रंग के कपड़े से बना था मनोकामना मंदिर का झंडा। |
Ranchi : रामनवमी पर रविवार को पूरी रांची राममय हो गई। सभी वर्ग, सभी समाज, सभी उम्र के लोग राम की भक्ति के रंग में रंगे दिखे। सुबह में लोगों ने मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना की। महावीरी ध्वज स्थापित किए। दोपहर 12 बजे के बाद शोभायात्रा और अखड़ों से जुलूस निलकने का सिलसिला शुरू हुआ। रांची का हर क्षेत्र राम के रंग में रंगा था। ज्यादातर बड़े अखाड़ों के जुलूस मेन रोड अलबर्ट एक्का चौक होते हुए श्रीराम-जानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जुलूस में शामिल लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद विधि-व्यवस्था के संधारण में जुटे हुए थे। जिले के दोनों वरीय अधिकारी अलबर्ट एक्का चौक पर बनाए गए जिला प्रशासन के मंच पर बैठकर गुजरने वाले विभिन्न अखाड़ों के जुलूस का मुआयना कर रहे थे। इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी भी उपस्थित थे। साथ ही, जिला प्रशासन की पूरी टीम श्रद्धालुओं की भारी संख्या को नियंत्रित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती दिखी। दंडाधिकारी स्वयं जुलूस को सुगमतापूर्वक तपोवन मंदिर की ओर ले जा रहे थे।
सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
रामनवमी पर्व रांची जिले में धूमधाम के साथ मनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस मार्ग में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही थी।
जुलूस में आए महावीरी ध्वजों से माहौल हुआ इंद्रधनुषी
महावीरी झंडों से शहर की हर गली-हर रोड पटे पड़ें हैं। जुलूस में शामिल पीले रंग का झंडा श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर, लाइन टैंक रोड द्वारा निकाले गए विशालकाय महावीरी झंडा 1501 मीटर कपड़े से बनाया गया है। झंडे की लंबाई 351 फीट और चौड़ाई 85 फीट थी। झंडे में अयोध्या के राम मंदिर को दर्शाया गया। बांस की ऊंचाई 100 फीट थी। गुलाबी झंडा रातू रोड धोबी मोहल्ला की तरफ से 372 फीट लंबा और 87 फीट चौड़े झंडे का प्रदर्शन किया गया। बांस की लंबाई 97 फीट थी झंडे में हनुमान जी के हृदय में, श्री राम और माता सीता की छवि विराजमान थी।
तपोवन मंदिर में हजारों महावीरी झंडे पहुंचे
श्रीराम-जानकी मंदिर तपोवन में सुबह 4 बजे मंगला आरती से पट खुला। फिर, हनुमानजी के चरणों में झंडा पूजन शुरू हो गया। भक्त निरंतर आते रहे। मंदिर में शाम 4.30 बजे झांकी का सबसे पहला झंडा पहुंचा, जो लोवाडीह महावीर मंडल का झंडा था। उसके बाद झाकियों के झंडे लगातार आते रहे। रात 10 बजे तक 10,000 से ज्यादा झंडे हनुमानजी के चरणों में पहुंचे। दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और 56 भोग लगा। भगवान को पंचाअमृत से स्नान कराया गया। पंचाअमृत का महाप्रसाद हजारों भक्तों में बांटा गया। शाम 6-8 बजे के बीच करीब 6000 झंडे पहुंचे। सभी पूजा मंदिर के महंत ओमप्रकाश शरण ने करवाया। मंदिर परिसर के बाहर श्रीराम व हनुमानजी की भक्ति गीतों पर हजारों भक्त झूमते रहे।
तस्वीरों के जरिए देखिए रामनवमी की भव्यता
 |
अलबर्ट एक्का चौक पर बने जिला प्रशासन के मंच से डीसी मंजूनाथ भजन्त्री जुलूस पर नजर रखे हुए थे। |
 |
एक जीवंत झांकी में अजगर भी था जिंदा, जिन्हें अपने कंधे पर रखे हुए कलाकार। |
 |
रांची के रामनवमी जुलूस में महिलाओं की भागीदारी भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। |
 |
372 फीट लंबा था धोबी मुहल्ला रातू रोड का महावीरी ध्वज। |
 |
जीवंत झांकी में भगवान के जन्म पर नृत्य करते शिव-पार्वती। |
 |
भाजपा नेता और रांची की निवर्तमान मेयर जुलूस में शामिल हुईं, तलवारबाजी भी करती दिखीं। |
 |
भगवान राम के जन्म पर आधारित झांकी। |
 |
मेन रोड राम भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। |
 |
भजन गायक विक्की छाबड़ा ने अपने भजनों से बांधी समा। |
 |
झांकी में भगवन और मां पार्वती के साथ भगवान को दिखाया गया था। |
Ranchi was filled with Rama on Shri Ram Navami
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.