 |
डा. एसके सिंह |
angara(ranchi) प्रख्यात शिक्षाविद डा. सुरेश प्रसाद सिंह(एसके सिंह) के निधन पर शनिवार को कैम्बिज ग्रुप के विभिन्न संस्थानों में शोक सभा लहर फैल गई। आज ही ह्रदय गति रुक जाने के डा. सिंह का निधन रांची में हो गया था। वे जीवन पर्यंत देश विदेशों मे शिक्षा का अलख जगाते रहे। वे वीर कुंवर सिंह विवि आरा, हिमालयन विवि अरुणाचल प्रदेश मे कुलपति पद को सुसोभित कर चुके थे। कैंब्रिज ट्रस्ट की चेयरपर्सन जानकी देवी ने संवेदना व्यक्त करते कहा कि सिंह के निधन को शिक्षा के क्षेत्र मे अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन को लेकर कैंब्रिज ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के शिक्षण संस्थानों मे शोक की लहर है। दिवंगत सिंह लंबे समय तक कैंब्रिज ट्रस्ट से भी जुड़े रहे थे। कैंब्रिज ट्रस्ट के प्रेस सचिव धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि सोमवार को सीजीआई के संस्थानों मे शोक सभा का आयोजन किया जायेगा। कैंब्रिज ग्रुप की विकास गाथा मे स्व. सुरेश प्रसाद सिंह की भूमिका अहम् है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.