* विधायक अमित महतो ने कथावाचक को अंगवस्त्र देकर लिया आशीर्वाद
* सादगीपूर्वक दरी पर बैठकर भगवान राम की महिमा को सुना
Silli (Ranchi) : सिल्ली प्रखंड के लोदमू आम बागान में चल रहे श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ सह संगीतमय मदभागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। छतीसगढ़ से आए अनुभवानंदजी महाराज व आचार्य शंभुनाथ पांडेय ने शुक्रवार को रामकथा सुनाकर लोगों को भगवान राम के आदर्शों और शिक्षाओं से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित मानस कथा सुनने से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान और प्रेरणा मिलती है। साथ ही, वे अपने जीवन में अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित होते है। स्थानीय विधायक अमित महतो ने कथावचक महाराज को अंगवस्त्र देकर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। भव्य आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं की सराहना की। मालूम हो कि नवाह्न पारायण महायज्ञ 30 मार्च को शुरू हुआ है। 7 अप्रैल को समापन होगा। मौके पर विषम महतो, मनोरंजन महतो, बहादुर महतो, जयनंदन महतो आदि मौजूद थे।
अनुभवानंदजी से अमित महतो ने लिया आशीर्वाद
Silli: Devotees flock to the Navahan Parayan Maha Yagya in Lodmu
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.