GA4-314340326 हेसल का चर्चित रिजवान मौत कांड: अवसाद से ग्रसित होकर हेसल के रिजवान अंसारी ने किया था सुसाइट

हेसल का चर्चित रिजवान मौत कांड: अवसाद से ग्रसित होकर हेसल के रिजवान अंसारी ने किया था सुसाइट

मृतक रिजवान अंसारी
angara(ranchi)  अनगड़ा थाना क्षेत्र के चर्चित रिजवान अंसारी(32) मौत मामले का अनगड़ा थाना की पुलिस ने खुलासा कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि नशे की हालत में पानी में डूबने के कारण रिजवान की मौत हुई है। मामला आत्महत्या का है। ज्ञात हो कि 11 अप्रैल को हेसल तालाब से रिजवान अंसारी का शव अनगड़ा थाना की पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद रिजवान की हत्या किए जाने का आरोप लगातार स्वजनों ने बवाल काटा था। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गई थी। शव को काफी देर तक उठाने नही दिया गया था। लगातार चार पांच घंटा तक मृतक के स्वजन व परिचित हंगामा करते रहे। हत्या का आरोप लगातार गांव के बिनोद महतो व निशा देवी के घर में उग्र भीड़ ने हमला करने का भी प्रयास किया था। काफी मशक्कत के बाद अनगड़ा थाना की पुलिस बिनोद महतो दंपति को सुरक्षित अपने अभिरक्षा में लिया था। बाद में मृतक के चाचा इब्राहिम अंसारी के बयान पर बिनोद महतो व निशा देवी के खिलाफ हत्या का भी मामला दर्ज किया गया था। दोनों अभी भी अनगड़ा थाना पुलिस की हिरासत में है।   

400 लिया उधार, उसे दे दिया मोबाइल

 रामनवमी 6 अप्रैल को हेसल निवासी बिनोद महतो ने अनगड़ा थाना में रिजवान अंसारी के खिलाफ पत्नी के साथ छेड़खानी करने व बीच बचाव करने पर बिनोद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। रिजवान नशेड़ी था और पहले से ही बिनोद की पत्नी के साथ जान-पहचान था। पुलिस ने जांच में पाया कि 6 अप्रैल को बिनोद व रिजवान के बीच मारपीट हुआ था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 8 अप्रैल को अनगड़ा थाना की पुलिस रिजवान को ढूंढने उसके घर पहुंची थी। इसी दिन शाम में रिजवान अपनी बाइक हेसल तालाब के किनारे खड़ा कर डेंडराइट का नशा कर रहा था। नशा के कारण उसकी आंखें लाल थी। हाथ में डेंडराइट लगा हुआ था। इसी बीच बगल का एक मंदबुद्धि युवक उसके पास आया और अपना बकाया चार सौ रूपया की मांग किया। रिजवान ने अपना मोबाइल उसे दे दिया। इसी बीच मोबाइल दो तीनों हाथों से गुजरा। 11 अप्रैल को शव मिलने के बाद उक्त् मंदबुद्धि युवक ने रिजवान के मोबाइल को सदर थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने उक्त् तालाब से मोबाइल को बरामद कर लिया।   

अवसाद के कारण किया सुसाइट: थाना प्रभारी हीरालाल साह

अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि अवसाद में आकर रिजवान ने सुसाइट किया था। पुलिस केस दर्ज होने के बाद वह काफी परेशान था। रिजवान के परिवार के लोग भी उसे दुत्कार रहे थे। इधर दो दिनों के दौरान रिजवान ने बिनोद की पत्नी को अनेकों बार फोन करके केस उठाने को कहा। मंदबुद्धि युवक को मोबाइल देने से आधा घंटा पूर्व भी उसने बिनोद की पत्नी को धमकी भरे लहजे में केस उठाने को कहा। चूंकि मोबाइल कभी कभी स्वीच आन होता रहा था इसलिए उसका लोकेशन हेसल ही बता रहा था। 

इसे भी पढ़े....छेड़खानी के आरोपित युवक का शव

यह भी पढ़े..पत्नी से छेड़खानी का विरोध किया

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم