 |
घायल अभिषेक |
angara(ranchi) रांची- मुरी मार्ग के गोंदलीपोखर चौक के समीप एक खड़ी टेलर को बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार अभिषेक कुमार(20) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार की दोपहर करीब दो बजे की है। घायल अभिषेक मांडू थाना क्षेत्र के केदला का रहने वाला है। घायल युवक टाटीसिलवे में रहकर पढ़ाई करता है। वह गोंदलीपोखर से टाटीसिलवे की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ ।
घटना के बाद समाजिक कार्यकर्ता सह आजसू नेता जगन्नाथ महतो, सावन महतो, आतिश महतो, जलेश महतो, शिवलाल महतो, सिकंदर अंसारी, सोने करमाली, राजेश महतो आदि ने घायल युवक को सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया। जहां से उसके परिजन बाद में उसे बेहतर ईलाज के लिए रांची ले गए।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.