GA4-314340326 जल, जंगल, हवा और मृदा को संरक्षित रखने की जरूरत: स्मृति कटियार

जल, जंगल, हवा और मृदा को संरक्षित रखने की जरूरत: स्मृति कटियार

विजेता टीम
angara(ranchi)  जेडी नेशनल बीएड कॉलेज, अनगड़ा में मंगलवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता हुआ। कोलाज प्रदर्शनी लगाया गया। इसका उददेश्य पृथ्वी के क्षरण और उस पर हो रहे प्रदूषण के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि कालेज की ट्रस्टी मेंबर स्मृति कटियार थी। स्मृति कटियार ने कहा कि जल, जंगल, हवा और मृदा को संरक्षित रखने की जरूरत है। इसके लिए आप सभी को जागरूक होना होगा। छात्रों को हाउस में बांटा गया था। प्रथम वर्ष के लिए गांधी हाउस को प्रथम, शास्त्री हाउस को द्वितीय एवं नेहरू हाउस को तृतीय स्थान मिला, जबकि द्वितीय वर्ष के लिए नेहरू हाउस को प्रथम, गांधी हाउस को द्वितीय और शास्त्री हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। संचालन व्याख्याता चुमकी रॉय ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के व्याख्याता डॉ ठाकुर अरुणिमा सिंह, हीरा लाल यादव, सुनीता कुमारी, प्रीति प्रिया, विनीता कोनगाड़ी, राजकुमार महतो, राशिकन कुंडलना, इंद्रपाल व अमरजीत कुमार सहित सत्र 2024 26 प्रथम वर्ष और सत्र 2023 25 द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم