Deoghar : भारतीय युवा कांग्रेस ने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की घोषणा की है। नई कमेटी में देवघर के अभिषेक दुबे की सक्रियता एवं मेहनत को देखते हुए उन्हें स्टेट को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। जबकि, देवघर युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष पासवान को प्रदेश कार्यकरणी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश सोशल मीडिया युवा कांग्रेस कमेटी की घोषणा पर देवघर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल के साथ-साथ अन्य कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। इसी दौरान आभिषेक दुबे ने बताया कि उन्हें झारखंड युवा कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए युवा कांग्रेस के प्रभारी श्रीकृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू जैन, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज एवं झारखंड सोशल मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय सह संयोजक मनीष तिवारी का आभार प्रकट करता हूं और ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा।
👉 काम की खबर : पानी-बिजली की समस्या है तो फोन करें
Youth Congress social media team formed, Abhishek Dubey of Devghar becomes state coordinator
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.