GA4-314340326 जिप उपाध्यक्ष ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

जिप उपाध्यक्ष ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

ट्रांसफार्मर लगने की खुशी
silli(ranchi)  जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व मुखिया शर्मिला कुमारी के पहल पर रविवार को प्रखंड के टुटकीनवाडीह पंचायत के टुटकी गांव गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक,  मुखिया उर्मिला कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ज्ञात हो ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पिछले 20 दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे। लोगों ने इसको लेकर जिप उपाध्यक्ष व मुखिया से इसको लेकर पहल करने का आग्रह किया था। जिप उपाध्यक्ष ने विभाग के अधिकारीयों से बात कर नये ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर के लगने से ग्रामीणों ने वीणा चौधरी, प्रमुख व मुखिया का आभार जताया। इस मौके पर पंसस कमलेश पहली, वार्ड सदस्य रामनाथ मुंडा, भोलानाथ महतो,प्रकाश महतो, चंदन महतो, मनोहर महतो, बासुदेव महतो, कुनाल कुमार महतो, डेविड समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم